Women's premier league (IPL) 2023- क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं और लड़कियों के लिए नि: शुल्क प्रवेश की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल  बोर्ड  की तरफ से की गयी है|  

Women's Premier League

टाटा ग्रुप को महिला प्रीमियर लीग के प्रायोजन अधिकार मिले है| ये प्रायोजन अधिकार WPL के पॉँच संस्करणों तक जारी रहेंगे | 

Viacom18 ने महिला प्रीमियर लीग 2023 के लिए पहला अभियान शुरू किया| इस गाने के मुख्य बोल है, "नाम होगा तेरा हर जुबान पर"| 

महिला प्रीमियर लीग टी20 मैचों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो गयी है | कोई भी इस टूर्नामेंट की  टिकट बुक माय शो एप्प पर जाकर खरीद सकता है | 

महिला प्रीमियर लीग टी20 के पहले मैच के लिए स्टेडियम पूरी तरह से खचाखच भरा होगा और अब कियारा, कृति, एपी ढिल्लों और शंकर अपने अभिनय का  प्रदर्शन करेंगे |